Sainik School Jhunjhunu में निकली पीजीटी शिक्षक और काउंसलर के पदों पर वैकेंसी, अंतिम तिथि आज जल्दी से करें आवेदन

सैनिक स्कूल झुंझुनू भर्ती 2023: सैनिक स्कूल झुंझुनू द्वारा राज्य के युवाओं के लिए पीजीटी अंग्रेजी, पीजीटी गणित, पीजीटी कंप्यूटर विज्ञान, पीजीटी सामाजिक विज्ञान एवं काउंसलर  के पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस नोटिफिकेशन के अनुसार सैनिक स्कूल झुन्झनू भर्ती 2023 का आयोजन कुल 5 पदों पर करवाया जाएगा। जो भी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार पीजीटी शिक्षक और काउंसलर के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह ऑफलाइन रूप से आज 09 दिसंबर तक आवेदन करवा सकता है।

सैनिक स्कूल झुंझुनू भर्ती 2023

सैनिक स्कूल झुंझुनू द्वारा राज्य के युवाओं को रोजगार का एक नया अवसर देते हुए सैनिक स्कूल झुंझुनू भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती परीक्षा का आयोजन कुल मिलाकर 05 पदों पर करवाया जाएगा पीजीटी (इंग्लिश, कंप्यूटर साइंस) काउंसलर के लिए परीक्षा का आयोजन 18 से 19 दिसंबर के मध्य और टीजीटी सोशल साइंस एवं पीजीटी गणित के लिए परीक्षा का आयोजन 20 से 21 दिसंबर के मध्य करवाया जाएगा।

सैनिक स्कूल झुंझुनू भर्ती 2023: आयु सीमा

सैनिक स्कूल झुंझुनू भर्ती 2023 के लिए जो भी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए आयु सीमा का निर्धारण पद अनुसार किया गया है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है- 

  • पीजीटी (अंग्रेजी, गणित): 21 से 40 वर्ष
  • पीजीटी (कंप्यूटर विज्ञान, सामाजिक विज्ञान): 21 से 35 वर्ष
  • इसके लिए आयु की गणना 30 नवंबर 2023 को आधार मानकर होगी।
  • सरकार द्वारा आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

सैनिक स्कूल झुंझुनू वेकन्सी 2023: शैक्षणिक योग्यता

Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2023 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यताएं होनी चाहिए-

  • पीजीटी (अंग्रेजी, गणित) पद के लिए: 55% मार्क्स के साथ स्नातकोत्तर की डीग्री
  • पीजीटी (कंप्यूटर विज्ञान) पद के लिए: एमसीए/एम.एससी/कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी/आईटी में परास्नातक या समकक्ष।
  • टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) पद के लिए: न्यूनतम 50% अंकों के साथ आर्ट में स्नातक
  • काउंसलर के पद के लिए: साइकोलॉजी में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट

झुंझुनू सैनिक स्कूल भर्ती 2023: चयन प्रक्रिया

सैनिक स्कूल झुंझुनू भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा इसके बाद अभ्यर्थी का डेमो क्लास होगा और अंत में उसका इंटरव्यू एवं डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा। इन्हीं चरणों के माध्यम से अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा और साथ में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ ले।

सैनिक स्कूल झुंझुनू भर्ती 2023: आवेदन शुल्क

जो उम्मीदवार सैनिक स्कूल झुंझुनू भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनमें सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को ₹250 आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करने होंगे। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के रूप में करना होगा।

सैनिक स्कूल झुंझुनू भर्ती हेतु आवश्यक दस्तावेज

सैनिक स्कूल झुंझुनू भर्ती 2023 में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक के पास नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट होने चाहिए-

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • आवेदक की फोटो और सिग्नेचर
  • आधार कार्ड
  • आवेदक का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

सैनिक स्कूल झुंझुनू भर्ती 2023: सैलरी

उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए पद अनुसार मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा जिसकी जानकारी निम्न है-

  • पीजीटी अंग्रेजी और पीजीटी गणित: 65000 रुपए प्रतिमाह 
  • पीजीटी कंप्यूटर विज्ञान, पीजीटी सामाजिक विज्ञान और काउंसलर: 63758 रुपए प्रति माह

>>> अन्य भर्तीया

सैनिक स्कूल झुंझुनू भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

जो उम्मीदवार सैनिक स्कूल कि इस भर्ती के लिए आवेदन नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से कर सकता है:

  • Step 1: सबसे पहले आवेदक को संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • Step 2: वहां पर आपको सैनिक स्कूल झुन्झनू भर्ती का नोटिफिकेशन दिखाई देगा जिसको डाउनलोड करके अच्छी तरीके से पढ़ लेना है।
  • Step 3: उसके बाद आपको नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन फार्म का प्रिंटआउट एक अच्छी क्वालिटी के A-4 कागज पर निकलवा लेना है।
  • Step 4: इसके बाद फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां आपको अपने दस्तावेजों के अनुसार भर देनी है।
  • Step 5: फॉर्म को भरने के बाद आपको नीचे दिए गए पते पर डाक के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भिजवा देना है।
  • Step 6: पता- Principal, Sainik School Jhunjhunu, Post- Dorasar, Dist-Jhunjhunu (Raj)-333021

सैनिक स्कूल झुंझुनू भर्ती 2023 : लिंक

आधिकारिक नोटिफिकेशनडाउनलोड
आधिकारिक वेबसाइटssjhunjhunu.com

Leave a Comment