UP Police Bharti: पुलिस के 60 हजार पदों पर निकली बड़ी भर्ती, योग्यता केवल 12वीं पास, यहाँ से करें आवेदन

यूपी पुलिस भर्ती के लिए बेरोजगार युवा बहुत समय से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। यूपी पुलिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सिपाही की यह भर्ती 60244 पदों पर निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से मांगे गए है। यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 27 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे।

यह भर्ती यूपी पुलिस में सिपाही के पदों पर निकाली गई है जो 60 हजार से भी अधिक पदों पर निकाली गई है। इस भर्ती के आने का इंतजार बेरोजगार युवा काफी समय से कर रहे थे। सिफी भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में देश के किसी भी राज्य के महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इस यूपी पुलिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 23 दिसंबर को जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार यूपी पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। और आवेदन की लास्ट डेट 16 जनवरी है।

UP Police Bharti के बारें में जानकारी

सिपाही की यह भर्ती बड़ी भर्ती होने वाली है। यूपी पुलिस की इस भर्ती में अनारक्षित पद 24102, EWS के 6024, अन्य पिछड़ा वर्ग के 16264 पद, अनुसूचित जाति के 12650 पद, अनुसूचित जनजाति के 1204 पद रखें गए है। इस प्रकार सिपाही की यह भर्ती कुल 60244 पदों पर निकाली गई है।

यूपी पुलिस भर्ती आवेदन शुल्क

पुलिस विभाग में यूपी पुलिस भर्ती में आवेदन फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है। आवेदन शुक्ल का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। 

यूपी पुलिस भर्ती आयु सीमा

पुलिस डिपार्टमेंट में निकली इस यूपी पुलिस भर्ती में आवेदन फॉर्म भरने के लिए आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। और अधिकतम 22 वर्ष रखी गई है। इसके साथ ही महिला उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 25 वर्ष है। तथा एससी/ एसटी ओबीसी आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

यूपी पुलिस भर्ती शैक्षणिक योग्यता

पुलिस की यूपी पुलिस भर्ती में आवेदन करने की योग्यता 12वीं पास है। जो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होनी चाहिए। यदि आप यह पात्रता शर्त पूरी करते है तो यूपी पुलिस भर्ती में आवेदन कर सकते है।

यूपी पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया

यूपी पुलिस भर्ती में आवेदन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन के बाद किया जाएगा। अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। 

यूपी पुलिस भर्ती आवेदन प्रक्रिया

यूपी पुलिस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन मांगे गए है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन का लिंक 27 दिसंबर को एक्टिव होगा। यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने से पहले आपको इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लेना चाहिए।

विभाग द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन में यूपी पुलिस भर्ती के बारें में पूरी जानकारी दी गई है। इस नोटिफिकेशन में योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस के बारें में भी बताया गया है।

आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको विभाग की वेबसाईट पर जाना है। यहाँ पर आपको यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने का लिंक मिल जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करें। आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इस आवेदन फॉर्म को पूरा ध्यान से बारें और मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें। आवेदन फीस का भुगतम ऑनलाइन माध्यम से करें। और फॉर्म को सबमिट कर दें।

आवेदन फॉर्म की प्रिन्ट भी जरूर निकाल लें। यह आपके बाद में काम आएगी।

UP Police Vacancy Links

अप्लाई ऑनलाइन

आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड

Leave a Comment