Gold Price Today: आज सोने-चांदी के भाव ने किया सबको हैरान, आपने सोचा भी नहीं होगा कीमत इतनी हो जाएगी

लोग चाहे सोना-चांदी खरीदे या ना खरीदें पर कीमत के बारें में हर कोई जानना चाहता है। क्योंकि सोने के भाव में हर दिन उतार चड़ाव होता रहता है। इंडिया में सोने-चांदी को बहुत ही महत्व दिया जाता है। कुछ लोग सोने को अपने शौक के लिए खरीदते है, वही कुछ लोग अमीर बनने या यू कहे पैसे इन्वेस्ट का बहुत अच्छा तरीका मानते है। वजह चाहे कुछ भी हो लेकिन सोने की अहमियत सभी को पता है। इस लेख में हम आपको सोने-चांदी का ताजा भाव बताने वाले है।

Gold Price Today | सोने का आज का भाव

उत्तर भारत में देव दिवाली के बाद से ही शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। लोग दिवाली या शादियों में ही सबसे ज्यादा गोल्ड की खरीदारी करते है।  इसलिए सोने चांदी के भाव में भी बड़त देखने को मिलती है। दिसंबर में भी सोने का भाव लगातार बढ़ रहा है। सोमवार (4 दिसंबर) को सोने का भाव ऑल टाइम हाई पर है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाईट के अनुसार 10 ग्राम सोने का भाव 1,077 रुपये महंगा हो गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 62,728 रुपये थी, जो अब 63,805 रुपये बिक रहा है।

Silver Price Today | चांदी का भाव आज

शादियों के सीजन में सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी बढ़त देखने को मिली है। नवंबर से ही चांदी के भाव में उछाल आना शुरू हो गया था। आज चांदी का भाव 673 रुपये महंगा हो गया है। इससे पहले एक किलो चांदी की कीमत 76400 रुपये थी, अब चांदी 77,073 रुपये किलो बिक रही है।

लगातार बढ़ रही सोने की कीमत

एक्सपर्ट्स अनुमान लगा रहे है की 10 ग्राम सोने का भाव 67 हजार रुपये तक जा सकता है। सोने की डिमांड कई कारणों से बड़ी है। जिनमें कुछ कारण निम्न है – 

  • शादी के सीजन से सोने की डिमांड बढ़ी
  • डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आई है
  • 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका
  • दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे
  • चीन की रहस्यमयी बीमारी से लोगों में डर

इस लेख में हमने सोने चांदी की आज के भाव के बारें में बताया है। यदि आप सोने चांदी के भाव रोजाना अपने व्हाट्सअप पर प्राप्त करना चाहते है तो हमारा व्हाट्सअप चैनल जरूर जॉइन कर लें। व्हाट्सप्प चैनल का लिंक नीचे दिया गया है।

जॉइन व्हाट्सअप चैनल – क्लिक करें

Leave a Comment