Upcoming December Movies 2023: सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली धमाकेदार फ़िल्में, देंखे दिसंबर में रिलीज होने वाली फ़िल्में!

Upcoming December Movies 2023: Dunki, Salaar, Animal, Sam Bahadur

Upcoming December Movies 2023: प्रत्येक सप्ताह सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग प्रकार की फिल्में आती हैं। जनता इन सभी नई फ़िल्मो को देखने के लिए उत्सुक रहती हैं। हर महीने, लोग यह जानने के लिए उत्साहित रहते हैं कि उनके मन पसंदीदा कलाकारों की कौन से नई फिल्म आने वाली हैं। इस बार साल का अंत भी काफ़ी अच्छा होने वाला है। दिसंबर 2023 के महीने में कई फिल्में सिनेमाघरों में आने वाली हैं। लोग इन फिल्में को देखने के लिए बेताब हैं। इस साल के अंत में आपको मनोरंजन भरपूर मिलने वाला है, तो आइए दिसंबर 2023 में आने वाले फिल्में के बारे में जानते है।…

Upcoming Bollywood Movies (December) 2023

शाहरुख खान की डंकी से लेकर सालार और रणबीर कपूर स्टारर एनिमल तक, कई फिल्में दिसंबर 2023 में रिलीज हो रही हैं। यहां देखें!

मूवी का नामरिलीज़ की तारीखटीज़रकास्ट बजट
अ‍ॅनिमल (animal)1 दिसंबर 2023देंखे (watch)रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी100 करोड़ रु
सॅम बहादुर (Sam Bahadur)1 दिसंबर 2023देंखे (watch)विक्की कौशल, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा,50-70 करोड़ रु
द आर्चीज़ (नेटफ्लिक्स)7 दिसंबर 2023देंखे (watch)अगस्त्य नंदा, ख़ुशी कपूर, सुहाना खान, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा
सालार Salaar22 दिसंबर 2023देंखे (watch)प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन
धुनकी (Dunki)22 दिसंबर 2023देंखे (watch)शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर85 करोड़ रुपये

अ‍ॅनिमल (Animal) – Upcoming December Movies 2023

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘अ‍ॅनिमल’ का इन दिनों बहुत चर्चा में है। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का टीज़र जारी किया गया था। जिसमें रणबीर का एक खूंखार रूप देखने को मिला।

इस एक्शन से भरपूर टीज़र को दर्शकों ने काफ़ी पसंद किया था। इसके साथ ही इस फिल्म की गानें भी सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहे हैं। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अ‍ॅनिमल फिल्म की क्रेज देखने को मिल रहा है।

‘एनिमल’ फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

>>> Animal Movie Release Date

यह फिल्म पहले 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन की वजह से इसकी रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई थी। अब यह फिल्म 1 दिसंबर को देश के विभिन्न सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

सॅम बहादुर (Sam Bahadur) – Upcoming Movies December 2023

‘सॅम बहादुर’ फिल्म 1 दिसंबर को दर्शकों के सामने आने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस में अच्छी खासी क्रेज है। विकी कौशल (Vicky Kaushal) इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित यह फिल्म है।

1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में, सैम मानेकशॉ ने महज 13 दिनों में दुश्मनों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

इस फिल्म में विकी कौशल का लुक रिवील किया गया है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा सैम मानेकशॉ की पत्नी सिल्लू मंकशॉ की भूमिका निभाएंगी और फातिमा सना शेख इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी।

डंकी (Dunki) – December Bollywood Movies 2023

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) की वजह से चर्चा में हैं।

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इन दोनों फिल्मों ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया है।

शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘डंकी’ को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 21 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी।

इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विकी कौशल और बोमन ईरानी भी नजर आएंगे। राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

सालार (Salaar) – December New Movies 2023

प्रभास की फिल्म “सालार” की रिलीज़ डेट आखिरकार अनाउंस हो गई है। इस फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि “सालार” और “डंकी” का मुकाबला हो सकता है। लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी तय नहीं था। लेकिन “सालार” की रिलीज़ डेट घोषित होने के बाद यह तय हो गया है कि इस साल के अंत में दो बड़े स्टार्स का बॉक्स ऑफिस पर आमना-सामना होगा।

इसे 22 दिसंबर 2023 को ही रिलीज़ किया जाएगा। इसका मतलब है कि “सालार” का शाहरुख खान की फिल्म “डंकी” से मुकाबला होगा।

Leave a Comment