UPI चलाने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बड़ाई डेली लिमिट

यूपीआई चलाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। भारत में यूपीआई वर्ष 2016 में लॉन्च किया गया था। यूपीआई के यूजर्स दिनों दिन बढ़ते जा रहे है। अब छोटे से छोटे पेमेंट के लिए भी लोग यूपीआई से पेमेंट कर रहें है। यूपीआई के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब यूपीआई के डेली लिमिट को बड़ा दिया है।

सरकार ने बड़ाई डेली लिमिट

आज कल हर कोई यूपीआई से पेमेंट कर रहे है। इसलिए सरकार भी इस सर्विस में समय समय पर बदलाव करती रहती है। आरबीआई ने अब डेली पेमेंट की लिमिट 1 लाख से बड़ाकर 5 लाख कर दी है। आरबीआई एक गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया की अब लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। उपयोगकर्ता अब अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों में रोजाना 5 लाख तक का पेमेंट कर सकेंगे। जबकि इससे पहले 1 लाख ही डेली पेमेंट लिमिट थी।

E-Mandate में भी हुआ बदलाव

सरकार के द्वारा ई मेंडेट्स की लिमिट में भी बदलाव किया गया है। यह लिमिट अब 1 लाख रुपए कर दी गई है। इससे म्यूचुअल फंड सब्सक्रिप्शन, क्रेडिट कार्ड रिपेमेंट और इंश्योरेंस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन जैसे जरूरी कामों के लिए किया जा सकेगा।

यूपीआई का इस्तेमाल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। भारत के साथ ही अब यूपीआई का इस्तेमाल विदेशों में भी किया जा रहा है। इससे भारत से पेमेंट सीधे ही सिंगापूर जैसे देशों में घर बैठे किया जा सकता है।

इस लेख में हमने यूपीआई सर्विस में सरकार के द्वारा किए गए बदलाव के बारें में जानकारी दी है। अब उपयोगकर्ता अस्पताल और शैक्षिक संस्थानों में रोजाना 5 लाख तक का पेमेंट कर सकेंगे। जिसकी लिमिट 1 लाख थी। यदि आप इसी प्रकार की न्यूज रोजाना अपने व्हाट्सअप पर प्राप्त करना चाहते है तो हमारा व्हाट्सअप चैनल जरूर जॉइन कर लें। जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

जॉइन व्हाट्सअप चैनल – क्लिक करें

Leave a Comment