Govt Jobs: BHEL में 12वीं पास के लिए 680 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 1 दिसंबर से पहले जल्दी करें आवेदन

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर आ रही है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में कुल 680 पद है। BHEL भर्ती के लिए 12वीं पास युवाओं के लिए बहुत अच्छा मौका है। इस भर्ती के लिए देश के किसी भी राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। BHEL भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 नवंबर से शुरू हो गए है। आइए इस भर्ती के बारें में विस्तार से जानते है।

BHEL Recruitment 2023

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल में भर्ती का इंतजार युवा काफी समय से कर रहें थे। आखिरकार विभाग ने युवाओं के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए 22 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है। वें लास्ट डेट 1 दिसंबर से पहले अपना आवेदन फॉर्म जरूर भर दें। यह भर्ती अलग अलग पदों के लिए निकाली गई है। सभी पदों की जानकारी नीचे दी गई है – 

  • टेक्नीशियन – 103
  • ट्रेड – 398
  • ग्रेजुएट – 169
  • कुल – 680

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल भर्ती आयु सीमा

BHEL भर्ती में आवेदन करने के लिए आपकी उम्र निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल भर्ती के लिए कम से कम 18 वर्ष के युवा आवेदन के पात्र है। और भर्ती के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष है। इसके साथ ही आरक्षित वर्गों को आयु की अधिकतम सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल भर्ती योग्यता

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल भर्ती में आवेदन करने के लिए योग्यता कम से कम 12वीं पास है। इसके साथ ही यदि आपके पास आईटीआई का डिप्लोमा है तो भी आप इस भर्ती में आवेदन कर सकते है। 

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल भर्ती आवेदन प्रक्रिया

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल भर्ती में जाने के लिए आपको इस भर्ती में आवेदन करना होगा। आपके आवेदन फॉर्म को विभाग के द्वारा अप्रूव किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया आसान तरीके से नीचे बताई गई है। 

  • सबसे पहले आपको नीचे दिए गए लिंक से विभाग की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा। 
  • इस वेबसाईट पर आपको BHEL भर्ती के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने भर्ती का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस आवेदन फॉर्म को पूरा भरें साथ ही जरूरी दस्तावेज भी अपलोड जरूर कर दें। 
  • अंत में आपको इस आवेदन फॉर्म को सबमिट जरूर कर देना है।
  • इस आवेदन फॉर्म का प्रिन्ट भी जरूर निकाल लें, यह आपके बाद में काम आएगा।
लास्ट डेट : 15 दिसंबर 2023
Apply Online

Leave a Comment