आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ कितनी बार अपडेट कर सकते है, सरकार ने जारी किए नियम

आधार कार्ड भारत में रहने वाले लोगों के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज है। आधार कार्ड के बिना आप किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले सकते है। आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करने के लिए भी सरकार के द्वारा कई सुविधाएं दी जा रही है। कुछ सामान्य जानकारी तो आप घर बैठे भी अपडेट कर सकते है। लेकिन अभी तक भी कई लोगों को यह पता नहीं है, की हम अपने आधार कार्ड में जन्म तिथि कितनी बार अपडेट कर सकते है। इस लेख में हम आपको इस बारें में पूरी जानकारी देंगे, और साथ ही बताएंगे की आप घर बैठे किस प्रकार से अपने मोबाइल से ही जन्म तिथि बदल सकते है। 

Aadhar Card Date of birth change how many times

आधार कार्ड में किसी भी जानकारी को अपडेट करने के लिए हमे आधार सेवा केंद्र में जाना होता है। लेकिन अब सरकार ने ऑनलाइन भी सामान्य जानकारी अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध करा दी है। विभाग के द्वारा एक मोबाईल ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप के द्वारा आप घर बैठे ही अपने मोबाइल से आधार कार्ड की सामान्य जानकारी अपडेट कर सकते है।

अब बात करें की हम अपने आधार कार्ड में जन्म तिथि कितनी बार अपडेट कर सकते है। तो सरकार के द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार हम आधार कार्ड में केवल एक बार ही अपनी जन्म तिथि को बदल सकते है। क्योंकि आपकी जन्म तिथि हमेशा ही एक ही रहने वाली है। लेकिन कुछ लोग अपनी डेट ऑफ बर्थ 1 से ज्यादा बार बदलना चाहते है। इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा।

आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ कैसे अपडेट करें

आज के समय में आधार में बदलाव करने के कई विकल्प मौजूद है। हम आपको सबसे आसान तरीका बताने वाले है। आधार कार्ड में डेट ऑफ बदलने के लिए आपको किसी भी और दस्तावेज की जरूरत पढ़ सकती है। इसके लिए आप अपना जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं कक्षा की मार्कशीट, या कोई और दस्तावेज जिसमें जन्म तारीख लिखी हो अपलोड कर सकते है। 

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से आधार कार्ड का ऑफिशियल ऐप डाउनलोड करना है। 
  • इस ऐप में आपको अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर डालकर लॉगिन करना है। 
  • इस ऐप में आपके आधार कार्ड की जानकारी दिख जाएगी। 
  • यहाँ पर आपको ऐडिट का ऑप्शन दिख जाएगा। जिस पर क्लिक करें। 
  • यहाँ से आप अपनी डेट ऑफ बर्थ चेंज कर सकते है। और साथ ही मांग गया डॉक्युमेंट भी अपलोड कर दे।

इस लेख में हमने आपको बताया है की आप कितनी बार अपने आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ बदल सकते है, इसके साथ ही यहाँ पर डेट ऑफ अपडेट करने की प्रक्रिया के बारें में भी जानकारी दी गई है। यदि फिर भी आपकी डेट ऑफ बर्थ अपडेट नहीं होती है, तो आप 1947 पर कॉल कर सकते है। यह आधार कार्ड का हेल्पलाइन नंबर है।

Leave a Comment